April 12, 2012

Baaton ka Pitaara...

बातों का पिटारा 

अक्सर सोचती हूँ 
क्या होता अगर बातें  
नहीं होती 
फीलिंग्स को बयान करने की 
खवाइश नहीं होती 

वो सहेलियों के साथ 
हसना , खिलखिलाना 
और कभी ईमोशंन  मैं 
सेंटी हों जाना 

तो कभी दोस्तों के साथ 
देर रात तक जिन्दगी 
के नोट्स को समझना 
और समझाना 

कभी उनके साथ लाइफ 
की  गहराईयों 
मैं दुबकी मारना 
और कभी फॅमिली के 
साथ  हसना खेलना मुस्कुराना ...

क्या होता अगर यह बातें नहीं होती 
क्या होता अगर मेरी जिंदगी 
मेरी अपनी नहीं होती ...

April 8, 2012

Udate Patange

रंग बिरंगी पतंगे
आसमा में उड़ती
उन सपनो की तरह हैं
जो हर रात
आते है
और सबेरा होते ही
सैर पर निकल
जाते है






April 1, 2012

कितने रिश्ते नए पुराने
कितने रिश्ते जाने पहचाने 
आवाज़ देते हैं मुझे
जैसे की मुझसे कह रहे हों
की कभी दूर ना जाना
अँधेरे की खामोशियों में गुम न हों जाना
कभी दूर ना जाना